
PM मोदी कल नेपाल के लुंबिनी जाएंगे, जानिए... बुद्ध की जन्मस्थली में कैसा रहेगा प्रधानमंत्री का दौरा
AajTak
Pm Modi In Nepal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक दिन के दौरे पर नेपाल के लुंबिनी जा रहे हैं. बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर उनकी यह यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है. उम्मीद जताई जा रही है कि उनके इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे.
Pm Modi In Nepal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर एक दिवसीय दौरे पर नेपाल के लुंबिनी पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर हो रहा है. पीएम मोदी के लुंबिनी दौरे को लेकर नेपाल सरकार लुंबिनी में व्यापक इंतजाम और तैयारियां कर रही है.
प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए विशेष तौर पर चार हेलीपैड बनाए गए हैं. बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर माया देवी मंदिर में होने वाले विशेष पूजा अर्चना में प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे. उनके साथ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी भी होंगी. गौरतलब है, माया देवी मंदिर में होने वाली विशेष पूजा अर्चना में केवल तीन लोग- प्रधानमंत्री मोदी, नेपाल के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी की पत्नी ही शामिल होंगी. इस विशेष पूजा अर्चना को 3 पुजारी करवाएंगे.
माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री मंदिर परिसर में स्थित पवित्र पुष्कर्णी तालाब की परिक्रमा करेंगे. उसके बाद प्रधानमंत्री मंदिर परिसर में अशोक स्तंभ की परिक्रमा करेंगे और उसके बाद उन्हीं के द्वारा 2014 में भेजा गया बोधि वृक्ष, जो कि माया देवी मंदिर परिसर में लगाया गया है, वहां पानी डालेंगे. लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी के मुताबितक प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है और इसके जरिए दोनों देशों के बीच में मित्रता और बढ़ेगी.
लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सरोज भट्टाराई ने कहा कि पिछले दिनों भारत ने एग्रीमेंट के तहत जमीन ली है, जहां पर वह बुद्धिस्ट कल्चरल सेंटर का निर्माण करेंगे. निर्माण कार्य 3 साल में पूरा हो जाएगा. इससे भारत और नेपाल की दोस्ती और मजबूत होगी. माया देवी मंदिर के मुख्य इंचार्ज खगेंद्र के मुताबिक माया देवी मंदिर में व्यापक तैयारियां की गई हैं. प्रधानमंत्री मोदी जिस जगह पर जाते हैं, उसका प्रचार प्रसार होता है और हमें उम्मीद है कि लुंबिनी दौरे के बाद इस जगह का भी काफी विकास होगा.
ऐसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










