
PM मोदी और बाइडेन की टिप्पणी से भड़का पाकिस्तान, अमेरिका ने दोबारा दी नसीहत
AajTak
अपने अमेरिका दौरे में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मिलकर जारी किए गए संयुक्त बयान में आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को लताड़ लगाई. संयुक्त बयान में पाकिस्तान से कहा गया कि वो अपनी जमीन को आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होने से रोके. अब पाकिस्तान ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान जारी किए गए दोनों देशों के संयुक्त बयान पर पाकिस्तान भड़का हुआ है. भारत और अमेरिका ने अपने संयुक्त बयान में पाकिस्तान से मांग की थी कि वो पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे. इस बयान पर सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताते हुए अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख एंड्रयू शॉफर को तलब किया. इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान से लगातार आतंकवाद पर नकेल कसने का आह्वान करता रहेगा.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैट मिलर ने डेली न्यूज ब्रीफिंग में पत्रकारों के बताया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए कई कदम उठाए हैं हालांकि, अमेरिका चाहता है कि वो इसके लिए और जरूरी कार्रवाई करे.
उन्होंने कहा, 'हम इस बात पर लगातार कायम रहे हैं कि पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद और उनके प्रमुख संगठनों सहित सभी आतंकवादी समूहों को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखे. हम इस मुद्दे को पाकिस्तानी अधिकारियों के समझ नियमित रूप से उठाना जारी रखेंगे.'
क्या है पूरा मामला?
पीएम मोदी 21-23 जून के बीच अमेरिका के स्टेट विजिट पर थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. 22 जून को नरेंद्र मोदी और जो बाइडेन ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों की तरफ से संयुक्त बयान जारी किया.
बयान के एक पैरा में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा गया, 'दोनों नेताओं ने सीमा पार आतंकवाद की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया कि उसकी जमीन का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों के लिए न किया जाए.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









