
'PM मोदी अब भारत का चेहरा हैं', भारतीय प्रधानमंत्री के मुरीद अमेरिकी सांसद, रूस पर कही यह बात
AajTak
शेरमन ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि भारतीय-अमेरिकी सबसे ज्यादा शिक्षित हैं और अमेरिका के सभी जातीय समूहों की तुलना में उनकी आय सबसे अधिक है. उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों का विस्तार होते देखना चाहते हैं.
'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का चेहरा बन चुके हैं', यह कहना है एक अमेरिकी सांसद का जिन्होंने 2014 के बाद से देश में हुए विकास कार्यों और आर्थिक प्रगति के लिए भारतीय प्रधानमंत्री की सराहना की है. अमेरिकी कांग्रेस में भारत के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक माने जाने वाले ब्रैड शेरमन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं.
हालांकि उन्होंने कहा कि रूस और भारत के रक्षा संबंध भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक चुनौती हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में शेरमन ने मंगलवार को कहा, 'पीएम मोदी भारत का चेहरा बन चुके हैं और हमने आर्थिक प्रगति को देखा है. जाहिर है कि हर देश के सामने चुनौतियां हैं और हर नेता चुनौतियों का सामना कर रहा है.'
'भारत-अमेरिका के बीच व्यापार आसमान छू रहा'
शेरमन ने कहा, 'मैं किसी देश की सफलता का श्रेय केवल एक नेता को नहीं देता. 1.3 अरब से ज्यादा लोग मिलकर काम कर रहे हैं और भारत को कामयाब बनाने का प्रयास कर रहे हैं.' सीनियर डेमोक्रेट शेरमन हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के सदस्य हैं और पिछले 28 साल से भारत-अमेरिका संबंधों पर काम कर रहे हैं. शेरमन ने कहा, 'भारत-अमेरिका के संबंध बेहद मजबूत हुए हैं. अमेरिका और भारत के बीच व्यापार आसमान छू रहा है.'
'रूस के साथ संबंध भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए चुनौती'
उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि भारतीय-अमेरिकी सबसे ज्यादा शिक्षित हैं और अमेरिका के सभी जातीय समूहों की तुलना में उनकी आय सबसे अधिक है. शेरमन ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों का विस्तार होते देखना चाहते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










