
'Please Help!', अमेरिका से निर्वासित, पनामा में फंसे... होटल की खिड़कियों से लोग लगा रहे मदद की गुहार
AajTak
अमेरिका से निर्वासित भारतीयों समेत 300 अवैध प्रवासियों को पनामा के एक होटल में रखा गया है. ये निर्वासित होटल की खिड़की से मदद की गुहार लगा रहे हैं. वहीं, पनामा में रह रहे निर्वासित भारतीयों की मदद के लिए भारतीय दूतावास आगे आया है.
डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के तहत अमेरिका से भारतीयों समेत करीब 300 प्रवासियों को निकाला गया है. इन निर्वासितों को पनामा के एक होटल में रखा गया है जहां से वो पेपर पर लिखे संदेशों के जरिए मदद की गुहार लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हैं जिसमें निर्वासित पनामा सिटी के डेकापोलिस होटल की खिड़कियों पर 'Please Help Us (कृपया हमारी मदद करें)' और 'हम अपने देश में सुरक्षित नहीं हैं (We are not safe in our country)' लिखे संदेश लेकर खड़ें हैं.
पनामा के अधिकारी निर्वासितों को उनके देश भेजने के लिए संबंधित देशों के अधिकारियों के संपर्क में हैं और इसी क्रम में उन्होंने भारतीय अधिकारियों से भी बात की है.
पनामा स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से एक ट्वीट कर कहा गया है कि वो निर्वासितों को लेकर पनामा की सरकार से बातचीत कर रहा है.
भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया है, 'पनामा के अधिकारियों ने हमें सूचना दी है कि अमेरिका से भारतीयों का एक समूह पनामा पहुंचा है. उन्हें एक होटल में सुरक्षित तरीके से रखा गया है और सारी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं. दूतावास की टीम ने निर्वासितों के लिए कांसुलर पहुंच हासिल कर लिया है. हम निर्वासितों की भलाई के लिए पनामा की सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.'
दूतावास ने अपने ट्वीट में एक आपातकालीन नंबर भी जारी किया है.
भारतीय समेत और किन देशों के लोग पनामा में फंसे हैं?

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








