
Pinch 2 trailer: सलमान का ट्रोल से सवाल- क्यों मेरे घर को बताया अय्याशी का अड्डा?
AajTak
इस ट्रेलर का सबसे बड़ा हाईलाइट रहे सलमान खान. दबंग खान ने कई सारे ट्रोल कमेंट्स पढ़े. इनमें से एक था कि जनता का भगवान मत बनो. जिसका सलमान ने जवाब देते हुए लिखा- सही बात है, एक ही भगवान है और वो मैं नहीं हूं.
अरबाज खान का पॉपुलर टॉक शो पिंच 2 एक बार फिर टेलीकास्ट होने वाला है. पिंच के पहले सीजन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. जहां सेलेब्रिटी ट्रोलर्स के कमेंट्स को पढ़कर उनका मुंहतोड़ जवाब देते हैं. शो का ट्रेलर रिलीज किया गया है. इस सीजन अरबाज के गेस्ट बनेंगे सलमान खान, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी, आयुष्मान खुराना,फराह खान, राजकुमार राव, टाइगर श्रॉफ, फरहान अख्तर, अनिल कपूर.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












