
Phoonk Le: देसी लुक में Nia Sharma ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, छा गया एक्ट्रेस का जलवा
AajTak
गाने में जबरदस्त डांस और ठुमके लगाती निया का यह गाना 'फूंक ले बलमा रात भर बीड़ी की तरह' हाई वोल्टेज सॉन्ग है जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने के लिरिक्स Meer और Lado Suwalko ने लिखी है, Rangon ने कंपोज किया है और इसे आवाज दी है निकिता गांधी ने.
दिलकश अदाओं और कातिलाना अंदाज से फैंस का दिल चुराने वाली टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार फिर अपने नए म्यूजिक वीडियो से लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ा रही हैं. निया का लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'फूंक ले' रिलीज हो गया है. यूट्यूब पर रिलीज इस वीडियो ने आते ही तहलका मचा दिया है. कुछ मिनटों के अंदर वीडियो को 10 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अंदाजा लगा सकते हैं लोगों पर निया का क्रेज कितना है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












