
Phool Aur Kaante 30 Year: कैरम बोर्ड खेल रही थीं मधु, जब ऑफर हुई 'फूल और कांटे'
AajTak
मधु ने बताया, ' उन्होंने किसी और लड़की को साइन किया था. जब कुकू कोहली (डायरेक्टर) जी ने मुझसे बात की तब फिल्म आधी शूट हो चुकी थी. जब कुकू का फोन आया मैं अपने भाई के साथ घर पर कैरम बोर्ड खेल रही थी. दूसरी बात जो मुझे याद है वो ये कि मैं फिल्म के ऑफर को हां कह दी थी. मैंने इसके लिए कोई तैयार नहीं की थी.'
1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' को आज 30 साल पूरे हो गए हैं. इस फिल्म में अजय देवगन और मधु की बढ़िया केमिस्ट्री देखने को मिली थी. 'फूल और कांटे' से मधु ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. अब इस बारे में मधु ने एक इंटरव्यू में बात की है. उन्होंने बताया कि यह फिल्म उन्हें बिना ऑडिशन के मिली थी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












