
'PF का पैसा भी अडानी को... न जांच, न जवाब! आखिर इतना डर क्यों?' राहुल का PM मोदी पर एक और वार
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि LIC, SBI और EPFO की पूंजी अडानी को दी जा रही है. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि LIC, SBI और EPFO की पूंजी अडानी को दी जा रही है, लेकिन इसे लेकर न तो कोई जांच की जा रही है, न ही कोई जवाबदेही है. आखिर पीएम मोदी को इतना डर क्यों हैं? दरअसल, राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. जिसमें कहा गया था कि ईपीएफओ सब्सक्राइबर भी अडानी के दो शेयरों के 'कैप्टिव निवेशक' हैं.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा कि जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि ‘मोडानी’ के खुलासे के बाद भी ये क्यों हो रहा है. राहुल ने पूछा प्रधानमंत्री जी, न जांच... न जवाब! आख़िर इतना डर क्यों हैं?
LIC की पूंजी, अडानी को! SBI की पूंजी, अडानी को! EPFO की पूंजी भी, अडानी को! ‘मोडानी’ के खुलासे के बाद भी, जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है? प्रधानमंत्री जी, न जांच, न जवाब! आख़िर इतना डर क्यों?
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक EPFO के अधिकांश निवेश निफ्टी 50 शेयरों में किए जाते हैं, जिनमें अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स एंड SEZ शामिल हैं, हालांकि ये हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद डूब गए हैं.
ये भी देखें

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












