
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के रेट 25वें दिन भी स्थिर, जानें आज क्या है भाव
AajTak
Today Petrol and Diesel Price in India: मुंबई शहर में पेट्रोल की कीमत 29 मई को पहली बार 100 रुपये के पार हो गई थी. मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 97.45 रुपये प्रति लीटर है, जो महानगरों में सबसे ज्यादा है.
Petrol-Diesel Rate Latest Updates Today @iocl.com: तेल कंपनियों (OMC) ने आज यानी बुधवार को ईंधन के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया है. यह लगातार 25वां दिन है, जब पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है. दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर की अपरिवर्तित दर पर बेचा जा रहा है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें 18 जुलाई से स्थिर हैं.More Related News













