
3 हजार के करीब सस्ती हुई चांदी... सोने के भाव में बढ़ोतरी, यहां देखें Gold-Silver का लेटेस्ट रेट
AajTak
सोमवार 16 फरवरी 2026 को सोने के दाम महंगे हुए हैं. आज 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) का भाव 1 लाख 54 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत आज सस्ती हुई है. आइए जानते हैं क्या है गोल्ड सिल्वर का लेटेस्ट रेट?
सोमवार, 16 फरवरी 2026 को चांदी की कीमत में गिरावट आई है. जबकि आज गोल्ड रेट बढ़े हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार,13 फरवरी 2026 को 22 कैरेट सोना ₹139933 प्रति 10 ग्राम था, जो आज ₹141137 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित दाम शनिवार और रविवार के साथ-साथ केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं.
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट
आज चांदी (999, प्रति 1 किलो) के दाम में 2 हजार 949 रुपये की गिरावट आई है.
शुक्रवार को सोने का भाव (999 शुद्धता) सुबह का रेट: ₹152751 प्रति 10 ग्राम शाम का रेट: ₹152765 प्रति 10 ग्राम
शुक्रवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता) सुबह का रेट: ₹241945 प्रति किलो शाम का रेट: ₹242433 प्रति किलो
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं. बता दें IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.













