
अपनी हिस्सेदारी बेचने के फिराक में इस कंपनी के प्रमोटर्स, शेयर बिखरा
AajTak
प्रमोटर्स एक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं. इस खबर के आने के बाद शेयर में करीब 4 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली और यह शेयर 2,735.80 रुपये पर बंद हुआ.
दिग्गज कंपनी के प्रमोटर्स द्वारा हिस्सेदारी बेचने की खबर सामने आई है, जिसके बाद इसके शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. यह शेयर मंगलवार को करीब 4 फीसदी टूट गया. बजार बंद होने तक यह शेयर 2,735.80 रुपये पर आ गया था.
दरअसल, यह शेयर SRF Ltd है, जिसमें प्रमोटर Kama Holdings Limited की तरफ से हिस्सेदारी घटाने का फैसला लिया गया है. Kama Holdings के बोर्ड ने SRF की चुकता पूंजी में से अधिकतम 3 फीसदी हिस्सेदारी ओपन मार्केट के जरिए बेचने को मंजूरी दी है.
अब कितनी हो जाएगी हिस्सेदारी? अगर यह हिस्सेदारी बिक्री पूरी होती है तो कामा होल्डिंग्स की इस कंपनी में हिस्सेदारी घटकर 50 फीसदी के नीचे आ सकती है. कंपनी ने कहा है कि यह सेलिंग ओपन मार्केट के माध्यम से होगा और प्रमोटर्स या उससे जुड़ी कोई भी यूनिट इसकी खरीदारी नहीं करेगी. यह काम 31 मार्च 2027 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी में हिस्सेदारी बेचने की खबर से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है. कारोबार के आखिरी में यह शेयर ₹112 या 3.93% की गिरावट के साथ ₹2,735.80 पर गया. इस साल इस शेयर में 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.
तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजे दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी को शानदार मुनाफा हुआ था. तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 59.7% बढ़कर ₹432.7 करोड़ रहा, जबकि कमाई 6.3% बढ़कर ₹3,712.5 करोड़ पहुंच गया. EBITDA 26% बढ़कर ₹780 करोड़ और मार्जिन मामूली बढ़कर 21% रहा, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 20.9% पर रहा.
SRF एक डाइवर्सिफाई केमिकल कंपनी है, जिसका कारोबार स्पेशियल्टी केमिकल्स, फ्लोरोकेमिकल्स और पैकेजिंग फिल्म्स आदि सेगमेंट में है. हाला ही में अमेरिका से डील पर आई खबर के बाद इस शेयर में तेजी देखने को मिली थी.













