
फंस गए आप? हाई से 40% तक टूट गए गोल्ड और सिल्वर ETFs, तगड़ा नुकसान
AajTak
29 जनवरी के बाद से ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है और रिकॉर्ड हाई से इनके दाम काफी कम हो चुके हैं. इसी कारण सिल्वर और गोल्ड ईटीएफ के रेट्स भी डाउन हुए हैं.
शेयर बाजार में लगातार गिरावट और सोने-चांदी में लगातार तेजी के बाद निवेशका का रुझान गोल्ड और सिल्वर की ओर तेजी से बढ़ा था. तेजी के दौरान निवेशकों ने इन ईटीएफ में जमकर बोली लगाई थी. आलम ये रहा कि बहुत से निवेशकों ने रिकॉर्ड हाई पर सोने-चांदी के ईटीएफ खरीद डाले.
अब Gold-Silver ETFs में गिरावट देखी जा रही है. सिल्वर ईटीएफ अपने रिकॉर्ड हाई से 40 फीसदी तक टूट चुके हैं और गोल्ड ईटीएफ अपने रिकॉर्ड हाई से 15 फीसदी से ज्यादा टूटा चुके हैं. इन ईटीएफ में अभी भी गिरावट जारी है. ऐसे में रिकॉर्ड हाई पर सोना और चांदी के ईटीएफ खरीदने वाले निवेशक अपने आप को ठगा या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं.
आज भी गिरे गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली. सोना 2,127 रुपये टूटकर 1,52,633 रुपये पर था और चांदी की कीमत 8,800 रुपये कम होकर 2,31,006 रुपये प्रति किलो पर था. इस भारी गिरावट के कारण गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में भी गिरावट आई. सिल्वर ईटीएफ 3 फीसदी से ज्यादा टूट गए और गोल्ड ईटीएफ में भी करीब 2 फीसदी की गिरावट आई.
हाई से 40 फीसदी तक गिरा सिल्वर ईटीएफ 29 जनवरी को निपॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ के दाम 360 रुपये पर थे, लेकिन अब ये 219.69 रुपये पर आ गए हैं. जो अपने रिकॉर्ड हाई से 40 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. इसी तरह, ICICI Silver ETFs, SBI Silver ETFs और टाटा सिल्वर ईटीएफ के रेट भी 40 फीसदी टूट चुके हैं.
गोल्ड ईटीएफ भी इतना टूटा गोल्ड ईटीएफ के दाम भी काफी कम हो चुके हैं. 29 जनवरी को निप्पॉन इंडिया गोल्ड ईटीएफ के दाम 148 रुपये के भाव पर पहुंच गए थे. हालांकि इसके बाद से ही इसमें 15 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है, जो 124.71 रुपये के भाव पर है. इसी तरह, SBI Gold ETF, ICICI Gold ETF और टाटा गोल्ड ईटीएफ भी तेजी से गिरे हैं.
क्यों आई गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में गिरावट ग्लोबल स्तर पर जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने से निवेशक सेफ असेट में पैसा लगाने से बच रहे हैं. दूसरी ओर, अमेरिकी रोजगार डाटा में अच्छे संकेत से रेट कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं. इसी कारण इनके दाम में गिरावट देखी जा रही है. साथ ही डॉलर में मजबूती ने भी सोने-चांदी के दाम को प्रभावित किया है, जिस कारण ईटीएफ प्राइस भी गिरे हैं.













