
चांदी के दाम धड़ाम, 22 कैरेट सोना भी 1 लाख 40 हजार से कम, चेक करें आज का रेट
AajTak
Today Gold-Silver Rates: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने का रेट अब 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है. वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है. आइए जानें आज क्या है सोना और चांदी का रेट.
सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में आज (मंगलवार), 17 फरवरी 2026 को सोना-चांदी सस्ता हुआ है. ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 151195 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ 234380 रुपये किलो तक आ गई है.
Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?
ibjarates.com पर 17 फरवरी को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 150590 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138495 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अगर आप ज्वैलरी के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट गोल्ड सबसे अच्छा माना जाता है.
कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?
234380
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं और केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.













