Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट कर दीं लेटेस्ट कीमतें, ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट
AajTak
Petrol-Diesel Rates Today, 29 Jan 2022: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर भारतीय तेल कंपनियां रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम अपडेट करती हैं. आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव जान सकते हैं.
Petrol-Diesel Price Today, 29 January 2022: राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में आज (शनिवार) यानी 29 जनवरी 2022 को भी कोई बदलाव नहीं किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में अप-डाउन के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने करीब 3 महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Rates) स्थिर रखी हैं. इसके बाद भी देश के कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है.
More Related News