
Pavitra Rishta 2 का अंकिता लोखंडे ने शेयर किया मोशन पोस्टर, हो रहा वायरल
AajTak
पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अंकिता लोखंडे और शाहिर शेख मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है. अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "कुछ कहानियां आपको प्यार में विश्वास दिलाती हैं. देखिए ऐसी ही एक प्रेम कहानी."
पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अंकिता लोखंडे और शाहिर शेख मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है. मालूम हो, सोशल मीडिया पर शो के पहले दिन की तस्वीरें वायरल हो गई थीं. हाल ही में लीड एक्ट्रेस ने अपना पहला COVID 19 टेस्ट का वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया था. अपने टेस्ट के बाद वे नेगेटिव पाई गई थीं. अपने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए उन्होंने शो का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर शेयर किया है. अंकिता लोखंडे ने शेयर किया मोशन पोस्टर अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "कुछ कहानियां आपको प्यार में विश्वास दिलाती हैं. देखिए ऐसी ही एक प्रेम कहानी #ZEE5 पर। #PavitraRishta #ItsNeverTooLate.” पोस्टर में दोनों कलाकार नजर नहीं आ रहे हैं. वीडियो में हरे पत्तों को दिल के आकार में बनाया गया है, जिसके बाद शो का टाइटल पवित्रा रिश्ता नजर आता है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












