
Patna Terror Module: सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 26 लोग, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
AajTak
पटना टेरर मॉड्यूल का खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं. अब सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 26 लोग हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है. वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों की एक्टिविटी को लेकर भी पुलिस ने छानबीन की है.
बिहार की राजधानी पटना में टेरर मॉड्यूल के खुलासे के बाद जांच एजेंसी एक्शन मोड में है. यूपी सहित राज्य के अन्य हिस्सों से लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं. कुल 26 लोग पुलिस की रडार पर हैं, जो 'मिशन 2047' की साजिश रच रहे थे. राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें फुलवारी शरीफ से अतहर परवेज, मो. जलालुद्दीन, अरमान मलिक और लखनऊ से नूरुद्दीन जंगी को गिरफ्तार किया है. वहीं गजवा-ए-हिंद मामले में दानिश नाम के युवक को अरेस्ट किया गया है.
गजवा-ए-हिंद मामले में गिरफ्तार दानिश की बात करें तो वह अपने घर में दिनभर सोता रहता था. वो सोशल मीडिया और अपने मोबाइल पर पूरी रात व्यस्त रहता था. उसने अपना मोबाइल परिवार वालों से दूर रखा था. कोई गलती से भी उसका मोबाइल नहीं छू सकता था. परिवार वाले उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे हैं. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. मरगुव उर्फ दानिश खाड़ी देश भी गया था. लॉकडाउन के समय लौटा था, तब से वो कोई काम नहीं कर रहा था. उसने वस्तानिया और फोकानिया की पढ़ाई की है. उसने मौलवी तक की शिक्षा ली है.
फुलवारी एएसपी मनीष कुमार का कहना है कि दानिश पूरी तरह मोटिवेटेड था. उसकी सोशल मीडिया चैट और फेसबुक पोस्ट भड़काऊ और उन्माद फैलाने वाला है. विशेष समुदाय के खिलाफ है. वह पाकिस्तान, बांग्लादेश और यमन जैसे देशों के संपर्क में था. उसके हैंडलर भी देश के बाहर हैं. अभी कई स्तर पर जांच की जा रही है. बहुत जल्द कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. फोरेंसिक टीम भी दानिश के मोबाइल की जांच कर रही है. दूसरी ओर गिरफ्तार जलालुद्दीन झारखंड पुलिस में लगभग 29 साल नौकरी के बाद रिटायर हुआ. उसके परिजन पुलिस के दावे का विरोध कर रहे हैं.
जलालुद्दीन के बेटे ने कहा है कि उनकी गलती सिर्फ कमरे को किराए पर देने की है. जलालुद्दीन के परिजन का कहना है कि पुलिस को तलाशी में कुछ नहीं मिला है. पुलिस जलालुद्दीन और अतहर परवेज को बेवजह थाने ले गई. फिर अरेस्ट किया गया. पुलिस का दावा है कि जलालुद्दीन के मकान से राष्ट्रविरोधी गतिविधियां हो रही थीं. गतिविधियों के कई डॉक्यूमेंट बरामद हुए. ASP मनीष कुमार ने बताया कि जलालुद्दीन के PFI मेंबर होने और नियमित रूप से ट्रेनिंग में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिले हैं. इसके अलावा भी पुलिस के पास कई प्रमाण हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







