
Pathaan में शर्टलेस होकर जॉन से फाइट करेंगे शाहरुख खान, डायरेक्टर ने कहा 'अद्भुत' होगा एक्शन
AajTak
शाहरुख खान के फैन्स बड़ी बेसब्री से उनकी आने वाली फिल्म 'पठान' का इंतजार कर रहे हैं. जब फिल्म में विलेन बने जॉन अब्राहम का लुक सामने आया तो फैन्स हैरान रह गए. शाहरुख और जॉन के लुक देखकर फैन्स अभी आंखें मल ही रहे हैं, मगर अब फिल्म के डायरेक्टर ने दोनों के फाइट सीन्स पर जोरदार डिटेल्स शेयर की हैं.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म कही जा रही 'पठान' (Pathaan) को लेकर फैन्स की उम्मीदें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं. फिल्म से सिक्स पैक बनाए शाहरुख का फर्स्ट लुक देखने के बाद ही फैन्स के मुंह खुले रह गए थे. और जब शाहरुख का पहला पोस्टर आया तो वो जोरदार एक्शन के लिए इन्टेंस मूड में तैयार नजर आ रहे थे.
इसके बाद से 'पठान' का इंतजार कर रही जनता उन्हें धांसू एक्शन अवतार में देखने के लिए तैयार है. हाल ही में जब फिल्म से जॉन अब्राहम (John Abraham) का पोस्टर आया तो उनका लीन और सुपर फिट अवतार देखकर जनता का मूड 'पठान' में एक्शन के लेवल को सोचकर ही चार्ज हो गया.
अब एक ताजा बातचीत में 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने बताया है कि 'पठान' में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच तूफानी एक्शन होने वाला है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म में एक्शन का लेवल ऐसा है कि जनता सोच भी नहीं सकती.
शर्टलेस होंगे शाहरुख बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान स्क्रीन पर शर्ट उतारने वाले हैं. और इसी जोरदार अवतार में वो जॉन के साथ हैंड टू हैंड कॉम्बैट करते नजर आएंगे. रिपोर्ट की मानें तो ये पहली बार होगा होगा जब एक एक्शन सीक्वेंस में शाहरुख शर्टलेस होकर स्क्रीन पर नजर आएंगे.
'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बात करते हुए बताया कि जॉन अब्राहम अल्टीमेट विलेन हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे हमेशा इस बात में विश्वास था कि विलेन का प्रोजेक्शन, हीरो से बड़ा नहीं तो कम से कम उसके बराबर का होना चाहिए. जब विलेन बहुत जोरदार होगा, तभी दोनों की टक्कर शानदार लगेगी.'
जॉन और शाहरुख की टक्कर में होगा तूफानी एक्शन सिद्धार्थ ने दोनों स्टार्स के एपिक फाइट सीक्वेंस पर बात करते हुए बताया कि शाहरुख और जॉन की लड़ाई अद्भुत होने वाली है. वो जॉन को इसी चालाक, खतरनाक अवतार में दिखाना चाहते थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












