
Parliament Budget Session LIVE: '5-5 दशक तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे सुने, हमने गरीब को झूठे नारे नहीं दिए', पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार
AajTak
बजट सत्र का आज चौथा दिन है. संसद के दोनों सदनों में आज भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
संसद के चालू बजट सत्र का आज चौथा दिन है. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना से लेकर चीन मुद्दे तक, बीजेपी और सरकार को जमकर घेरा. अखिलेश ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना में मृतकों का आंकड़ा जारी करने की मांग की. लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












