
Paris Olympics 2024 Day 7 Roundup: लक्ष्य सेन बने इतिहास पुरुष... मनु भाकर लगाएंगी मेडल की हैट्रिक पर निशाना, ऐसा रहा पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए सातवां दिन
AajTak
Paris Olympics 2024 Day 7 Roundup: पेरिस ओलंपिक 2024 का सातवां दिन भारत के लिहाज से अच्छा रहा. शूटिंग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं. लक्ष्य सेन और हॉकी टीम ने भी धमाल मचाया.
Paris Olympics 2024 Day 7 Roundup: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंपिक गेम्स इस बार पेरिस में हो रहे हैं. पेरिस ओलंपिक 2024 का सातवां दिन (2 अगस्त) भारत के लिहाज से अच्छा रहा. शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. शूटिंग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं. मनु पहले ही पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीत चुकी हैं और अब वह इस इवेंट में मेडल जीतकर महाहैट्रिक बनाना चाहेंगी.
बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने यादगार प्रदर्शन किया. वहीं पुरुष हॉकी टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक गेम्स में ऑस्ट्रेलिया को मात दी. हालांकि तीरंदाजी में अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा पदक जीतने से चूक गए. आइए जानते हैं सातवें दिन किन-किन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने परचम लहराया और किन इवेंट्स में निराशा हाथ लगी...
One step away from an Olympic medal 🏅🤩#Cheer4Bharat & catch Lakshya Sen in the semifinals, LIVE on #Sports18 & stream FREE on #JioCinema.#OlympicsOnJioCinema #OlympicsOnSports18 #JioCinemaSports#Badminton #Olympics #Paris2024 pic.twitter.com/moiGkmLC5x
शूटिंग: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के लिए अभूतपूर्व तीसरे पदक की ओर कदम बढ़ाते हुए निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, लेकिन ईशा सिंह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं. अनंतजीत सिंह नरूका पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन के पहले दिन खराब शुरुआत के बाद 30 निशानेबाजों के बीच 26वें स्थान पर हैं. मनु ने पेरिस खेलों में व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम वर्ग में भी कांस्य पदक जीता. वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं.
मनु ने प्रिसिजन में 294 और रेपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया. मनु ने प्रिसिजन दौर में 10-10 निशानों की तीन सीरीज में क्रमश: 97, 98 और 99 अंक जुटाए. रैपिड दौर में उन्होंने तीन सीरीज में 100, 98 और 98 अंक हासिल किए. ईशा प्रिसिजन में 291 और रेपिड में 290 अंक के साथ कुल 581 अंक जुटाकर 18वें स्थान पर रहीं और आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं. उन्होंने प्रिसिजन की पहली दो सीरीज में 95 और 96 अंक जुटाने के बाद 100 अंक के साथ जोरदार वापसी की, लेकिन रेपिड दौर में 97, 96 और 97 अंक ही जुटा सकीं. इस स्पर्धा का फाइनल आज (3 अगस्त) खेला जाएगा.
बैडमिंटन: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इतिहास रच दिया. लक्ष्य मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए. लक्ष्य ने चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से हराया. लक्ष्य इस इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर हैं. लक्ष्य ने पहला गेम गंवा दिया था, लेकिन उन्होंने दूसरे में वापसी की. फिर निर्णायक गेम को लक्ष्य अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. लक्ष्य के ताबड़तोड़ स्मैश और बैकहैंड शॉट्स का टिएन तोड़ नहीं निकाल सके. लक्ष्य अपना सेमीफाइनल मुकाबला 4 अगस्त को खेलेंगे.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







