
Paris Olympics 2024 Day 11 Updates: किशोर जेना का मुकाबला शुरू, नीरज चोपड़ा थोड़ी देर में एक्शन में दिखेंगे... टेटे में पिछड़ रही भारतीय टीम
AajTak
Paris Olympics 2024 Day 11: पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन यानी 6 अगस्त (मंगलवार) को भी भारत के कई बड़े मुकाबले हैं. जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा, किशोर जेना क्वालिफाइंग मुकाबले खेलने उतरेंगे. वहीं कुश्ती में विनेश फोगाट भी आज ताल ठोकेंगी. हॉकी टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में जर्मनी से है. देखें 10वें दिन के खेल से जुड़े सभी अपडेट्स...
Paris Olympics 2024 Day 11 Updates: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंपिक गेम्स इस बार पेरिस में हो रहे हैं. पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन यानी मंगलवार (6 अगस्त) को भी भारतीए एथलीट्स दम दिखाएंगे.ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय हॉकी टीम जर्मनी से सेमीफाइनल में जीतने के लिए उतरेगी. वहीं नीरज चोपड़ा और किशोर जेना जेवलिन थ्रो में दम दिखाएंगे. वहीं कुश्ती में भारत के लिहाज से अहम दिन है. पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, हम लगातार इस पेज को अपडेट कर रहे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












