
Parineeti Raghav Wedding Live:LIVE: परिणीति को लगी हल्दी, लीला पैलेस में बारातियों का ग्रैंड वेलकम, कहां बिजी हैं प्रियंका?
AajTak
Parineeti Chopra Raghav Chadha Live Updates: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शंस शुरू हो चुके हैं. द लीला पैलेस में हर ओर जश्न का माहौल है. कपल की खुशियों में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शरीक हुए हैं. मेहमानों के आने का सिलसिला भी जारी है. राघव-परिणीति 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे.
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा परिणीति चोपड़ा अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर शुरू करने जा रही हैं. आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की वो दुल्हनिया बनेंगी. बस 1 दिन का इतंजार और, फिर परिणीति मिसेज राघव चड्ढा हो जाएंगी. उदयपुर के द लीला पैलेस में कपल रविवार को सात फेरे लेगा. प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं, पैलेस दुल्हन की तरह सज गया है, हर तरफ बस जश्न का माहौल है. वेडिंग वेन्यू पर बारातियों के आने का सिलसिला जारी है.
इस हाई प्रोफाइल शादी की पल-पल की अपडेट्स यहां पढ़ें...
कहां बिजी हैं प्रियंका? प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया हैंडल को देखकर लग रहा है कि वो परिणीति-राघव चड्ढा की शादी को मिस कर सकती हैं. प्रियंका ने बेटी और देवर फ्रैंकलिन जोनस संग फार्म में मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में तीनों लोग जानवरों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. सभी लोग फार्म में एनिमल्स के बीच काफी अच्छा टाइम स्पेंड कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- फार्म की जिंदगी हमारे फेवरेट फ्रैंकलिन अंकल के साथ.
भाग्यश्री ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने पति संग परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शिरकत होने पहुंची हैं. इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस ने इंसाइड वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो शुक्रवार रात का है. रोशनी में जगमगाया द लीला पैलेस किसी सीनिक व्यू से कम नहीं लग रहा. मेहमान शादी के जश्न में डूबे हैं. वीडियो में डांस परफॉर्मेंस की झलक दिखी है.
परिणीति-राघव की हल्दी पहले खबरें थीं शनिवार को परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी. लेकिन ऐसा नहीं है. जानकारी मिली है कि 23 सितंबर को परिणीति की हल्दी सेरेमनी है. राघव और परिणीति की हल्दी का ये कार्यक्रम शुरू हो चुका है. वेडिंग वेन्यू द लीला पैलेस में पंजाबी गाने बजाए जा रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












