
Pantone Colour of The Year 2022: जब बॉलीवुड डीवाज ने Very Peri शेड में लूटी महफिल, बिकिनी से लेकर ब्राइडल लुक्स हुआ वायरल
AajTak
इस शेड में जहां एक तरफ पॉजिटिविटी है तो वहीं दूसरी तरफ फैशन में भी इस रंग की खास जगह है. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड डीवाज ने वेरी पेरी कलर में जलवे बिखेरे हैं. आइए देखें वेरी पेरी कलर में हसीनाओं की एक नजर.
पैंटोन (Pantone) ने साल 2022 के कलर ऑफ द ईयर का घोषणा कर दी है. पैंटोन ने जिस रंग का चुनाव किया है वह वॉयलेट-ब्लू शेड का रंग है जिसका नाम है 'Very Peri'. इस रंग को ग्लोबल इंस्टीट्यूट ने चुना है जो कि कस्टमाइज्ड कलर स्टैंडर्ड, ब्रांड आइडेंटिटी और प्रोडक्ट कलर कन्सल्टिंग पर काम करते हैं. संस्थान ने बुधवार को 'Very Peri' को कलर ऑफ द ईयर 2022 घोषित किया.
दीपिका पादुकोण

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












