
Pandit Shivkumar Sharma passes away: 500 रुपये लेकर मुंबई आए पंडित शिव कुमार, क्यों कहते थे हमेशा रहूंगा पत्नी का शुक्रगुजार
AajTak
पंडित शिव कुमार शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे. 84 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. 1938 में जन्मे पंडित शिव कुमार शर्मा कश्मीरी फैमिली से ताल्लुक रखते थे और उन्होंने ही संतूर को पहचान दिलाई है.
म्यूजिक की दुनिया का एक चमकता सितारा आज हमेशा के लिए बुझ गया है. दिग्गज म्यूजिशियन और संतूर प्लेयर पंडित शिव कुमार शर्मा 84 साल की उम्र में इस दुनिया से रुख्सत हो गए हैं. संतूर को सही पहचान दिलाने का श्रेय पंडित शिव कुमार शर्मा को ही जाता है. उन्होंने 13 साल की उम्र में ही संतूर सीखना शुरू कर दिया था. लेकिन अब ये रौशन सितारा हमारे बीच नहीं रहा.
संतूर के साथ तबला भी बजाते थे पंडित शिव कुमार शर्मा
1938 में जन्मे पंडित शिव कुमार शर्मा कश्मीरी फैमिली से ताल्लुक रखते थे. वे बचपन से ही म्यूजिक की दुनिया से जुड़ गए थे. संतूर में उन्हें महारत हासिल थी. वे तबला भी काफी अच्छा बजाते थे. 15 साल की उम्र में उन्होंने जम्मू रेडियो में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया था.
पंडित शिव कुमार शर्मा को धीरे-धीरे एहसास हुआ की उनके दिल को संतूर बजाने में सबसे ज्यादा खुशी मिलती है. इसके बाद अपना पैशन फॉलो करने के लिए वो मुंबई आ गए. पंडित जी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था- मैं सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई आया था. ये मेरी जिंदगी का दूसरा सबसे बड़ा जुआ था. पहला तो तबला छोड़ना ही था.
Pandit Shiv Kumar Sharma Death: मशहूर संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
इस फिल्म में कंपोज किया बैकग्राउंड म्यूजिक

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












