
Pakistan Political Crisis: नवाज शरीफ पर लंदन में हमले की कोशिश, सुरक्षाकर्मी को आई चोट
AajTak
पाकिस्तान में इस वक्त जबरदस्त सियासी उठापटक मची हुई है. इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है तो एकजुट विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. पूरे पाकिस्तान की नजर इस वक्त पाक सुप्रीम कोर्ट की ओर टिक गई हैं, जहां माना जा रहा है कि आज ही विपक्ष की मांग पर कोई बड़ा फैसला आ सकता है. पाकिस्तान में चल रही सियासी उठापटक के बीच खबर आ रही है कि लंदन में नवाज शरीफ पर हमले की कोशिश हुई है. मरियम नवाज के हवाले से ये खबर सामने आई है. नवाज शरीफ के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचा लिया है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










