
Pakistan By Polls: पंजाब उपचुनाव में इमरान खान का जलवा बरकरार, PTI 20 में से 17 सीटों पर आगे
AajTak
पंजाब प्रांत में अप्रैल तक पीटीआई की सरकार थी. इमरान खान पर संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने इस्तीफा दे दिया था.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पीटीआई 20 प्रांतीय सीटों में से 17 पर आगे चल रही है. वहीं सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) दो सीट पर लीड बनाए हुए है. इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे है.
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की पीटीआई 20 में से 17 सीटों पर आगे चल रही है. इन रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व पीएम नवाज शरीफ, पीएम शहबाज शरीफ, PML-N उपाध्यक्ष मरियम नवाज, पाकिस्तानी बिलावल भुट्टो जरदारी और पीडीएम प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान जैसे नेताओं का गठबंधन हार के करीब है.
PTI सदस्यों ने की थी क्रॉस वोटिंग
पंजाब प्रांत में अप्रैल तक पीटीआई की सरकार थी. इमरान खान पर संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद गुटबाजी की वजह से पीटीआई के सदस्यों के एक गुट ने पार्टी उम्मीदवार को वोट नहीं दिया था और PML-N उम्मीदवार के लिए वोटिंग की थी. इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पार्टी गाइडलाइन से इतर दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को वोट करने के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी, जिसके बाद यहां 20 सीटें खाली हो गईं थीं.
हमजा शाहबाज हैं वर्तमान मुख्यमंत्री
वर्तमान में शरीफ की पार्टी PML-N के पास 165 सीटें हैं, जबकि पीटीआई के 163 सीटें हैं. इसलिए 20 सीटों पर हुए उपचुनाव में इमरान की पार्टी को अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी था. इस समय हमजा शाहबाज दूसरों दलों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं. अब उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ सकता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










