
Pakistan: हिंदू मंदिर में फिर तोड़फोड़, कराची में योगमाता के दरबार में एक शख्स ने चलाया हथौड़ा
AajTak
हमलावर मंदिर में एक हथौड़े लेकर घुसा और ताबड़तोड़ तरीके से देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ने लगा. हिंदुओं ने आरोप लगाया कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले शख्स को पुलिस पहले बचाने में जुटी थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने जब इस मामले को लेकर थाने के बाहर जमकर धरना-प्रदर्शन किया, तब बाद में उस हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया.
पाकिस्तान में एक बार फिर से देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ने का मामला सामने आया है. ताजा मामला कराची के ईदगाह थाना क्षेत्र के नारायणपुरा का है, जहां स्थित योग माता मंदिर (दुर्गा मंदिर) में सोमवार शाम एक शख्स ने हथौड़े से मंदिर में स्थापित मूर्तियों को तोड़ डाला. स्थानीय लोगों ने बाद में आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. इस घटना से स्थानीय हिंदुओं में आक्रोश की लहर पैदा हो गई है. घटना के बाद इलाके में तनाव है. उपद्रव के मद्देनजर एहतियातन पाकिस्तानी रैंजर को भी तैनात किया गया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












