
Pakistan: शहबाज शरीफ ने संसद में क्यों कहा- इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की शक्तियों को सीमित करने के लिए नए कानूनों की जरूरतों पर बात करते हुए कहा कि अगर इन कानूनों को पारित नहीं किया गया तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के चीफ जस्टिस की शक्तियों पर अंकुश लगाने की पुरजोर वकालत की. उन्होंने मंगलवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अगर संसद ने चीफ जस्टिस की शक्तियों को कम करने के लिए कानून नहीं बनाए तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा.
शरीफ ने सदन को संबोधित करते हुए जस्टिस मंसूर अली शाह और जस्टिस जमाल खान मंडोखैल के फैसले पर विस्तार से बात की. इस दौरान वह चीफ जस्टिस के असीमित अधिकारों, किसी भी मुद्दे पर कार्यवाही करने और मामलों की सुनवाई के लिए अपने मनमाफिक पीठ का गठन करने को लेकर उन पर जमकर बरसे.
शरीफ ने यह बयान ऐसे वक्त पर दिया है, जब एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने सर्वोच्च अदालत के चीफ जस्टिस की शक्तियों पर सवाल उठाए थे.
चीफ जस्टिस की शक्तियों को सीमित करने के लिए नए कानूनों की जरूरतों पर बात करते हुए शरीफ ने कहा कि अगर इन कानूनों को पारित नहीं किया गया तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा.
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच पाकिस्तान कैबिनेट ने पाकिस्तान के चीफ जस्टिस की शक्तियों को कम करने की मांग वाले कानून के मसौदे को मंजूरी दे दी थी. इस कानून में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के तीन वरिष्ठ जजों की समिति संविधान के अनुच्छेद 184 (3) के तहत सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्वत: संज्ञान में लिए जा रहे किसी भी मामले पर फैसला करेगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










