
Pakistan: कश्मीर पर शाहबाज के बयान से लेकर नवाज-इमरान समर्थकों में भिड़ंत तक, जानिए आज के बड़े अपडेट्स
AajTak
Pakistan News: इमरान खान के अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद रविवार को संयुक्त विपक्ष और इमरान की पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए नॉमिनेशन फाइल किया गया. वहीं, रविवार को इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान में एक बार फिर से स्वतंत्रता संग्राम शुरू हो चुका है.
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे नए प्रधानमंत्री की घोषणा कर दी जाएगी. रविवार को प्रधानमंत्री पद के लिए संयुक्त विपक्ष की ओर से शाहबाज शरीफ ने जबकि इमरान खान की पार्टी पीटीआई की ओर से शाह महमूद कुरैशी ने नामांकन दाखिल किया. इमरान की पार्टी ने शाहबाज के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर उनके नामांकन को रद्द कराने की कोशिश की लेकिन नेशनल असेंबली सचिवालय की ओर से शाहबाज और कुरैशी के नामांकन को मंजूर कर लिया गया. वहीं, अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद इमरान खान की रविवार को पहली टिप्पणी आई जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक बार फिर से स्वतंत्रता संग्राम शुरू हो गया है. पाकिस्तान के लिए अहम दिन सोमवार से एक दिन पहले रविवार को क्या-क्या हुआ, जानिए जरूरी अपडेट्स...
- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान के अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ खुश हैं. यह जानकारी लंदन में पीएमएल-एन के सूचना सचिव शहरयार बेग की ओर से दी गई.
- इमरान खान सोमवार को संसद जाएंगे. एआरवाई न्यूज ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान कल संसद भवन जाएंगे. खान कल दोपहर 12 बजे संसद भवन में पीटीआई संसदीय दल के सत्र की अध्यक्षता करेंगे. वहीं, पीटीआई के कार्यकर्ता ईशा की नमाज के बाद पूरे देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगा.
- पाकिस्तान में राजनीतिक गतिरोध का असर लंदन में भी देखने को मिला. लंदन में नवाज शरीफ और इमरान खान के समर्थक आपस में भिड़ गए. बताया जा रहा है कि नवाज शरीफ के घर के बाहर इमरान खान के समर्थक जुटे थे. इसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई.
- गिलगित-बाल्टिस्तान के राज्यपाल राजा जलाल हुसैन मकपून ने भी इस्तीफा देने का फैसला किया है. ये जानकारी सूत्रों के मुताबिक आई है. बता दें कि इससे पहले पंजाब और सिंध के राज्यपाल के इस्तीफे देने की जानकारी सामने आई थी.
- पाकिस्तान नेशनल असेंबली सचिवालय ने प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज शरीफ के नामांकन पत्र पर पीटीआई की आपत्तियों को खारिज कर दिया. इसके बाद शाहबाज शरीफ के नामांकन पत्र को स्वीकार कर लिया गया. इसके अलावा सचिवालय की ओर से इमरान की पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार शाह महमूद कुरैशी के नामांकन पत्र को भी स्वीकर कर लिया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









