
Pakistan: इमरान समर्थक उम्मीदवार थामेंगे इस पार्टी का दामन, रिजर्व सीटें जीतने के लिए कवायद
AajTak
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने अपने पुराने फैसले को पलटने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब इमरान समर्थक 92 स्वतंत्र उम्मीदवार पाकिस्तान की दक्षिणपंथी पार्टी सुन्नी इत्तेहाद परिषद में शामिल होंगे.
पाकिस्तान में चुनाव हुए 12 दिन बीत चुके हैं. लेकिन अब तक तय नहीं हो पाया है कि यहां किस पार्टी की सरकार बनेगी और किसे प्रधानमंत्री बनाया जाएगा. इस बीच अब इमरान समर्थक उम्मीदवार एक दूसरी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. यह कदम रिजर्व सीटों को हासिल करने के लिए उठाया जा रहा है.
दरअसल, जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने अपने पुराने फैसले को पलटने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब इमरान समर्थक 92 स्वतंत्र उम्मीदवार पाकिस्तान की दक्षिणपंथी पार्टी सुन्नी इत्तेहाद परिषद में शामिल होंगे.
पहले दूसरी पार्टी से होना था समझौता
इमरान के समर्थकों ने पहले नेशनल असेंबली और पंजाब प्रांतीय असेंबली के लिए चुने जाने के बाद शिया पार्टी मजलिस वहदत-ए-मुस्लिमीन (MWM) में शामिल होने का प्लान बनाया था. वहीं, खैबर-पख्तूनख्वा (KP) में चुने उम्मीदवार जमाती-ए-इस्लामी (JI) का हिस्सा बनने वाले थे, जो एक कट्टरपंथी सुन्नी धार्मिक पार्टी है.
क्या है सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल
बता देंकि सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (SIC) इस्लामी राजनीतिक और धार्मिक दलों का एक गठबंधन है, जो सुन्नी इस्लाम स्कूल के अनुयायियों का प्रतिनिधित्व करता है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान ने एमडब्ल्यूएम और एसआईसी के नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर कहा,'नेशनल असेंबली, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा विधानसभाओं में हमारे उम्मीदवार सुन्नी इत्तेहाद परिषद में शामिल होंगे.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









