
PAK नहीं सुधरेगा! पहलगाम हमले के वक्त शहबाज शरीफ इस मुस्लिम देश के नेता से अलाप रहे थे कश्मीर राग
AajTak
मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमलों ने भारत को हिलाकर रख दिया है. दुनिया भर के नेता इस पर दुख जता रहे हैं. लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंंत्री शहबाज शरीफ तुर्की पहुंचकर कश्मीर मुद्दे पर समर्थन के लिए एर्दोगन को धन्यवाद दे रहे हैं.
मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से भारत सकते में है. सऊदी अरब गए पीएम मोदी अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट आए हैं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका, पेरू का दौरा छोड़ भारत लौट आई हैं और गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया भर के नेता आतंकी हमले को लेकर दुख जता रहे हैं. लेकिन इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुस्लिम देश तुर्की जाकर अपनी पुरानी हरकत दोहराई है.
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर तुर्की पहुंचे है. मंगलवार को जब पहलगाम में आतंकी हमले हो रहे थे तब शहबाज शरीफ तुर्की में कश्मीर का राग अलाप रहे थे. हमलों के कुछ ही देर बाद उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. राजधानी अंकारा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरीफ ने कश्मीर मुद्दे पर तुर्की के समर्थन के लिए एर्दोगन का धन्यवाद दिया.
पाकिस्तान के अखबार 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गाजा में 50,000 निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा की और तत्काल संघर्षविराम का आह्वान किया. इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर तुर्की के अटूट समर्थन के लिए एर्दोगन का धन्यवाद दिया.'
पहलगाम हमले में शामिल हैं पाकिस्तान के आतंकी
पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमलों में दो पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हमले में दो स्थानीय आतंकी भी शामिल थे. सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकियों के स्केच भी जारी किए हैं. इन आतंकियों ने मंगलवार को बैसरन घाटी घूमने गए पर्यटकों को चुन-चुन कर गोली मारी जिसमें 28 लोग मारे गए और 17 घायल हुए है. आतंकियों की तलाश के लिए सेना, एनआईए, पुलिस और अन्य खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं .
सूत्रों के मुताबिक, हमला करने वाले दो आतंकी पश्तून भाषा में बात कर रहे थे जिससे संकेत मिलता है कि वो पाकिस्तान से थे. दो स्थानीय आतंकियों की पहचान हुई है और उनके नाम आदिल अहमद ठाकुर और आसिफ शेख बताए गए हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








