
Pahalgam Update: यूपी के सोनभद्र में पहलगाम हमले पर महिला सरकारी टीचर ने किया आपत्तिजनक पोस्ट, सस्पेंड
AajTak
objectionable post on pahalgam attack: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सरकारी शिक्षिका जेबा अफरोज को पहलगाम आतंकी हमले पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते निलंबित कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया और मामले की जांच बीईओ को सौंपी है.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षिका को सोशल मीडिया पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. मालोघाट, चोपन स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत जेबा अफरोज को उनके फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में निलंबित किया गया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मुकुल आनंद पांडे ने एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी.
आगरा में मुस्लिम युवक की हत्या को लेकर भी की थी टिप्पणी बयान के अनुसार, जेबा अफरोज ने हाल ही में आगरा में एक मुस्लिम युवक की हत्या को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. पांडे ने कहा कि अफरोज का यह व्यवहार सरकारी कर्मचारी के आचार संहिता का उल्लंघन है और एक शिक्षक की गरिमा के खिलाफ है.
15 दिनों के भीतर देना होगा रिपोर्ट उन्होंने आगे बताया कि निलंबन के साथ-साथ पूरे मामले की जांच म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को सौंपी गई है. बीईओ को निर्देश दिया गया है कि वह 15 दिनों के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें.
22 को पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित लोकप्रिय पर्यटक स्थल पहलगाम के पास बैसरन में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे, जबकि कई लोग घायल भी हुए थे. इस हृदयविदारक हमले की पूरे देश में निंदा की गई थी.
सरकारी शिक्षिका की ओर से इस संवेदनशील मुद्दे पर विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर लोगों में भी आक्रोश देखा गया, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया.
असम से एक व्यक्ति गिरफ्तार असम के धुबरी ज़िले से एक और व्यक्ति को पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अमर अली है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










