
Pahalgam Update: दिल्ली में रहने वाले हिंदू शरणार्थियों को सता रहा भारत से निकाले जाने का डर, कल से रद्द माना जाएगा पाकिस्तानियों का Visa
AajTak
pahalgam update news: दिल्ली के मजनूं का टीला में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी भारत सरकार के वीज़ा (visa) रद्द करने के फैसले से डरे हुए हैं. हालांकि जिनके पास लॉन्ग टर्म वीज़ा है, उन्हें राहत मिली है, लेकिन नागरिकता प्रक्रिया पूरी न होने से चिंता बढ़ी है. शरणार्थी भविष्य को लेकर डरे हुए हैं.
pakistani hindu refugees visa: पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी इन दिनों दिल्ली के मजनूं का टीला इलाके में बेहद डरे और चिंतित हैं. वजह है भारत सरकार का ताज़ा फैसला, जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा 27 अप्रैल से रद्द किए जाने की बात कही गई है. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि जो हिंदू पाकिस्तानी नागरिक पहले से लॉन्ग टर्म वीज़ा (LTV) पर हैं, उनका वीज़ा वैध रहेगा. फिर भी शरणार्थियों में डर का माहौल बना हुआ है क्योंकि उनके वीज़ा हर दो साल में रिन्यू होते हैं और अभी कई लोगों की नागरिकता की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है.
एक-दो महीनों में ही पाकिस्तान से आए कई परिवार मजनूं का टीला में हिंदू शरणार्थी समुदाय के प्रमुख सोना दास ने बताया कि कई परिवार कई सालों से दिल्ली में रह रहे हैं और हर दो साल बाद वीज़ा का रिन्यूअल कराते हैं. कुछ परिवार तो पिछले एक-दो महीनों में ही पाकिस्तान से आए हैं और वे सिग्नेचर ब्रिज के नीचे या कैंपों में रह रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Pahalgam Update: कोई शादी में शामिल होने आया तो कोई रिश्तेदार से मिलने... पाकिस्तान लौट रहे लोग क्या बोले
शरणार्थियों से कागज़ात मांगे गए हैं हाल ही में पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के लिए शरणार्थियों से कागज़ात मांगे हैं. पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ जांच के लिए है, किसी को परेशान नहीं किया जाएगा. लेकिन शरणार्थी डरे हुए हैं कि कहीं उन्हें वापस पाकिस्तान न भेज दिया जाए, जहां उनके लिए कोई घर या सुरक्षित भविष्य नहीं है.
'दिल्ली से भी निकाला गया तो हम कहां जाएंगे' कृष्ण लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं, वे कहते हैं कि उन्होंने और उनके परिवार ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. वही चाय बेचने वाले कनैया कहते हैं कि 'अगर दिल्ली से भी निकाला गया तो हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचेगा.'
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack News: पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा की तारीफ करने वाला युवक बोकारो से गिरफ्तार

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







