
OTT Stars 2021: इन स्टार्स ने अपने अभिनय से जीता दिल, पूरे साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया राज
AajTak
हुमा कुरैशी की सीरीज महारानी इस साल की बेस्ट सीरीज में से है, जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम है. सीरीज में हुमा कुरैशी ने दमदार महिला के कैरेक्टर को जिया है. एक ऐसी महिला जिसे घर से लेकर सत्ता की कमान संभालनी आती है.
OTT प्लेटफॉर्म के जरिये बहुत से कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला. कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें और ज्यादा काम करने का मौका मिला. कुल मिलाकर इस डिजिटल प्लेटफॉर्म ने कई सेलेब्स के करियर को नई उड़ान दी है. इसलिये सालभर OTT पर इन कलाकारों का जलवा कायम रहा है. आइये जानते हैं कौन हैं वो कलाकार जिन्होंने पूरे साल ओटीटी के जरिये दर्शकों के दिलों पर राज किया.
-सुष्मिता सेन सुष्मिता सेन काफी समय से बॉलीवुड से दूरी बनाये हुए थीं. 2020 में उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म के जरिये अपने कमबैक का ऐलान किया. उस साल सुष्मिता सेन आर्या के जरिये OTT पर धमाकेदार एंट्री ली. सुष्मिता की एक्टिंग का जादू ऐसा चला कि सीरीज हिट हुई और इस साल उसका दूसरा सीजन आया. पिछले सीजन की तरह आर्या 2 में भी लोगों ने सुष्मिता की एक्टिंग खूब सराहा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












