
Oscar स्पेशल: Sound Of Metal या The Trial Of The Chicago7 ? किसका चलेगा जादू
AajTak
इस बार कुछ खास फिल्में हैं, जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई हैं. बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट हुईं दो फिल्मों के बारे में आज हम बात करेंगे. पहली है साउंड ऑफ मेटल और दूसरी है द ट्रायल ऑफ द शिकागो 7. जानिए इन फिल्मों में क्या खास है और क्या इनमें ऑस्कर जीतने का माद्दा है?
अप्रैल का महीना शुरू होते ही ऑस्कर अवॉर्ड्स का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इसी महीने के आखिरी हफ्ते में ऑस्कर अवॉर्ड्स का ऐलान किया जाएगा. इस बार बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में कुल आठ फिल्में नॉमिनेट की गई हैं. पिछले साल कोरोना की वजह से ऑस्कर नहीं हुआ, साथ ही फिल्मों पर भी काफी असर पड़ा, ऐसे में इस बार कुछ खास फिल्में हैं, जो नॉमिनेट हुई हैं. बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट हुईं दो फिल्मों के बारे में आज हम बात करेंगे. पहली है साउंड ऑफ मेटल और दूसरी है द ट्रायल ऑफ द शिकागो 7. जानिए इन फिल्मों में क्या खास है और क्या इनमें ऑस्कर जीतने का माद्दा है? Sound of Metal… रिज़ अहमद स्टाटर साउंड ऑफ मेटल 2020 के दिसंबर में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई है. ये फिल्म एक म्यूजिशियन के बारे में है, जो ड्रमर है. उसके कुछ सपने हैं, लेकिन इन्हीं सपनों के बीच एक दिन उसके सुनने की क्षमता चली जाती है. शुरुआत में वो इसे कबूल नहीं कर पाता है, लेकिन फिर किस तरह उसे स्वीकार कर वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ता है और चुनौतियों का सामना करता है, यही फिल्म की कहानी है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












