
Omicron पर दुनियाभर में Research जारी, सामने आईं 3 तरह की नई स्टडी
AajTak
ओमिक्रॉन पर दुनियाभर के वैज्ञानिक युद्ध स्तर पर शोध कर रहे हैं. वो ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दुनिया इस नए खतरे से कैसे निपटेगी? वो ये पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन वेरिएंट कितना खतरनाक है और वैक्सीन कितनी प्रभावी होंगी? हाल फिलहाल में ओमिक्रॉन पर तीन तरह की नई स्टडी सामने आई है. स्टडी में शोधकर्ताओं ने ये कहा है कि डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन कम खतरनाक हो सकता है क्योंकि ये वेरिएंट फेफड़ों पर डेल्टा के मुकाबले कम असर डालता है. देखें वीडियो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












