
Omicron: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच क्या दिल्ली में लॉकडाउन की तैयारी? जानें, क्या बोले सत्येंद्र जैन
AajTak
Satyendra Jain On Lockdown and Omicron: सत्येंद्र जैन बोले, 'ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान तैयार है, ये जैसे ही केस और पॉजिटिविटी रेट बढ़ेगा, आवश्यकतानुसार इस प्लान को लागू कर दिया जाएगा.' जैन ने कहा कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 0.50 % पिछले पांच महीनों से बना हुआ है.
Delhi Health Minister Satyendra Jain On Lockdown and Omicron: देश में कोरोना वायरस (Omicron) के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद राजधानी के हालातों पर दिल्ली सरकार (Delhi Government) लगातार नजर रख रही है. ऐसे में एक बार फिर ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या दिल्ली में फिर से लॉकडाउन (Lockdown in Delhi) लगेगा? राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक मामला सामने आ चुका है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लॉकडाउन से जुड़ी तमाम आशंकाओं को खारिज कर दिया है. सत्येंद्र जैन ने समाचार एजेसियों से बातचीत करते हुए कहा, 'ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान तैयार है, ये जैसे ही केस और पॉजिटिविटी रेट बढ़ेगा, आवश्यकतानुसार इस प्लान को लागू कर दिया जाएगा.' जैन ने कहा कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 0.50 % पिछले पांच महीनों से बना हुआ है. ऐसे में लॉकडाउन का सवाल ही नहीं बनता है. सत्येंद्र जैन ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के कई देशों में फैल रहा है, ऐसे में हमारा फोकस टेस्टिंग, ट्रेसिंग और बाहर से आने वाले यात्रियों के आइसोलेशन पर है. सबसे ज्यादा फोकस उन देशों से आने वाले यात्रियों पर है, जहां ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं. The first case of the Omicron variant has been found in Delhi. The patient is being treated at LNJP hospital. The people of Delhi must get fully vaccinated, wear a mask and maintain social distancing. Delhi govt. is fully prepared to tackle the spread of the new variant. pic.twitter.com/WBiAh6Komv

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










