
October 2021 Movie Calender: दशहरा में होगा जबरदस्त मनोरंजन, रिलीज को तैयार ये फिल्में
AajTak
बॉलीवुड, टॉलीवुड और हॉलीवुड की इन बड़ी फिल्मों का इंतजार जल्द ही खत्म होगा. दशहरा के खास मौके पर रिलीज हो रही ये फिल्में और वेब सीरीज फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं है.
हर साल त्योहार के मौके पर सिनेमा प्रेमियों को बॉलीवुड से भी उम्मीद होती है. लोग नई फिल्मों का इंतजार करते हैं जिसमें वे अपने पसंदीदा स्टार्स को देख सकें. इस दशहरा भी दर्शक निराश नहीं होंगे. अक्टूबर 2021 के मूवी कैलेंडर में वो फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं जिसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












