
Noida News: परिवार को नशीला खाना खिलाकर 5 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ हुई फरार
AajTak
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के दनकौर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, सास सहित दो अन्य लोगों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया. जब सभी बेहोश हो गए तो महिला अपने पांच बच्चों को लेकर गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस महिला व उसके प्रेमी की तलाश कर रही है.
यूपी के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में 45 वर्षीय महिला ने अपने ससुरालियों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया. इसके बाद महिला 5 बच्चों को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में पड़ी बुजुर्ग महिला समेत तीन सगे भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है. पुलिस तहरीर के आधार पर महिला और उसके कथित प्रेमी रविंद्र की तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव का है. रविवार शाम एक परिवार में उस समय सनसनी फैल गई, जब घर की 45 वर्षीय महिला ने खाना बनाया और उसमें जहर मिलाकर अपनी सास, पति सहित दो अन्य लोगों को दे दिया. इसके बाद सब बेहोश हो गए. महिला अपने पांच बच्चों को साथ लेकर गांव के रविन्द्र नाम के प्रेमी के साथ फरार हो गई. इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों को पता चला तो सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया.
यह भी पढ़ें: बिहार: खेत बेच पत्नी के खाते में जमा किए 39 लाख, 11 रुपये छोड़कर पड़ोसी संग पत्नी फरार
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के एडिश्नल DCP विशाल पांडेय ने कहा कि 45 वर्षीय महिला ने खाना बनाया और उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार वालों को खिला दिया. इसके बाद सभी नींद में आ गए. सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. सभी की हालत नॉर्मल बनी हुई है. परिवारजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर महिला व उसके प्रेमी रविंद्र की तलाश की जा रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







