
Nishant Bhatt को सांप-छिपकली का खौफ, क्या Khatron Ke Khiladi 12 का बनेंगे हिस्सा?
AajTak
खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं. हाल ही में कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने भी इस शो में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है!
कई बार ऐसा देखा गया है कि 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट्स स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए भी सिलेक्ट किए जाते हैं. यह कोई नई बात नहीं. दोनों ही शोज में एक जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आए हैं. इसमें तेजस्वी प्रकाश, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली और अभिनव शुक्ला समेत कई नाम शामिल रहे हैं. अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं. हाल ही में कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने भी इस शो में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है!

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












