
Nia Sharma ने शेयर किया थ्रोबैक पोल डांस वीडियो, यूजर्स बोले- सिर घूम गया
AajTak
रेड स्पोर्ट्स ब्रा और व्हाइट शॉर्ट्स में निया पोल पर गोल-गोल घूम रही हैं. निया के पोल डांस स्किल्स देखकर फैन्स काफी इंप्रेस हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "खूबसूरत." एक और यूजर ने लिखा, "सिर घूम गया मेरा तो."
निया शर्मा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलिब्रिटीज में शुमार हैं. एक्ट्रेस अपने फैन्स और फॉलोअर्स को एंटरटेन करती नजर आती हैं. निया के वीडियोज और फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. सोमवार के दिन निया ने अपना एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पोल डांस करती नजर आ रही हैं. दरअसल, निया शर्मा आजकल पोल डांस सीख रही हैं. फैन्स संग वह कई वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












