
NIA ने PFI के सदस्य को किया अरेस्ट, RSS नेता की हत्या से जुड़ा है मामला, समझें पूरा केस
AajTak
एनआईए ने 17 मार्च 2023 को पीएफआई सहित 59 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इन आरोपियों में से एक की पहचान अब्दुल नासिर के रूप में की गई, जिसकी मौत दो जनवरी 2023 को हो गई थी. इस मामले में बाकी बचे 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है, जो फिलहाल फरार हैं. इनमें से 69 की पहचान कर ली गई है.
राष्ट्रीय जांच एजेसी (एनआईए) ने आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है.
आरोपी सहीर केवी आरएसएस नेता की हत्या के बाद से ही फरार था. उस पर चार लाख रुपये का ईनाम था. एनआईए की फ्यूजिटिव ट्रैकिंग टीम (एफटीटी) ने केरल के पलक्कड़ में सहीर के एक रिश्तेदार के घर से उसे गिरफ्तार किया.
पलक्कड़ का रहने वाला सहीर पीएफआई की असॉल्ट एंड प्रोटेक्शन टीम का हिस्सा था, जिसने इस हत्या को अंजाम दिया. वह श्रीनिवासन के हत्यारों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए भी जिम्मेदार था. एनआईए की जांच से पता चला है कि वह श्रीनिवासन की हत्या के लिए पीएफआई के नेताओं की विभिन्न साजिशों में शामिल रहा है.
बता दें कि एनआईए ने 17 मार्च 2023 को पीएफआई सहित 59 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इन आरोपियों में से एक की पहचान अब्दुल नासिर के रूप में की गई, जिसकी मौत दो जनवरी 2023 को हो गई थी. इस मामले में बाकी बचे 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है, जो फिलहाल फरार हैं. इनमें से 69 की पहचान कर ली गई है.
मालूम हो कि 16 अप्रैल 2022 को केरल के पलक्कड़ में आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या कर दी गई थी.
दुकान में घुसकर की थी हत्या

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












