
News Menu 10 June: मेघालय हनीमून मर्डर की सुलझती गुत्थी और शुभांशु शुक्ला का स्पेस मिशन एक दिन के लिए टला
AajTak
मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने की आरोपी सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में सरेंडर किया. उन्हें पुलिस ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. राजा का शव क्षत-विक्षत हालत में दो जून को एक नाले से बरामद किया गया था. उसे तेज धारदार हथियार से मारा गया था.
गुड मॉर्निंग! आज 10 जून है. आज के ही दिन 1986 में भारत ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच जीता था. इस ऐतिहासिक ग्राउंड में दिलीप वेंगसरकर की तीसरी सेंचुरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आइए, अब जानते हैं कि आज के न्यूज मैन्यू में क्या-क्या है?
क्राइम करी और मेघालय हनीमून मर्डर... मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने की आरोपी सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में सरेंडर किया. उन्हें पुलिस ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. राजा का शव क्षत-विक्षत हालत में दो जून को एक नाले से बरामद किया गया था. उसे तेज धारदार हथियार से मारा गया था.
कोलकाता खिचड़ी और हेट स्पीच अरेस्ट... यूट्यूबर शर्मिष्ठ पनोली की शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान को हेट स्पीच के लिए कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है. इससे इलाके में तनाव है.
पॉलिटिकल प्लैटर और मोदी सरकार के 11 साल... मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में सुबह 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. अनुराग ठाकुर 10.30 बजे चंडीगढ़ में, हरियाणा के सीएम नायब सैनी 10 बजे पंचकूला में , पंजाब बीजेपी प्रमुख सुनील जाखड़ दोपहर एक बजे चंडीगढ़ में तो केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
स्पेस स्पाइस और शुक्ला के एक्सिओम-4 मिशन में देरी... भारत के अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला के आईएसएस मिशन में एक दिन की देरी हो गई है. इस मिशन के तहत भारत के शुभांशु अंतरिक्ष में जाएंगे.
बेंगलुरु भगदड़... कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है. इसके साथ ही कर्नाटक हाईकोर्ट आरसीबी और डीएनए इंटरटेनमेंट की याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












