
New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता
AajTak
न्यूजीलैंड में आज सुबह जोरदार भूकंप आया है. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
न्यूजीलैंड में आज सुबह जोरदार भूकंप आया है. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
यूएसजीएस के मुताबिक, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड आईलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है. हालांकि इससे कोई जान या मालहानि की जानकारी अभी तक सामने नही आई है.
18 मई को ग्वाटेमाला में भूकंप के झटके
इससे पहले 18 मई को मध्य अमेरिका में स्थित देश ग्वाटेमाला में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 6.4 थी. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र कैनिला के पास और जमीन से 158 मील (255 किलोमीटर) गहराई में था. बता दें कि कैनिला राजधानी ग्वाटेमाला सिटी से करीब 120 मील (193 किलोमीटर) उत्तर में है. हालांकि, राजधानी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
अप्रैल में केर्माडेक द्वीप पर भूकंप
वहीं अगर न्यूजीलैंड की बात करें तो यहां बीते अप्रैल महीने में ही केर्माडेक द्वीप समूह पर भूकंप के झटके महसूस हुए थे. सुबह आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 मापी गई थी. NCS के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था. इस भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी का कोई खतरा नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







