
NEET PG Counselling 2021 Latest Update: नीट पीजी काउंसलिंग को लेकर डॉक्टर्स ने शुरू किया पैदल मार्च
AajTak
NEET PG Counselling 2021: इस मार्च में सफदरजंग से लेकर दिल्ली के तमाम बड़े अस्पतालों के डॉक्टर शामिल होंगे. वहीं पुलिस ने बैरिकेडिंग कर डॉक्टर्स को सुप्रीम कोर्ट जाने से रोका है. नीट पीजी काउंसलिंग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स पिछले 11 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं.
NEET PG Counselling 2021 Latest Update: नीट पीजी काउंसलिंग को जल्द करने के मांग को लेकर डॉक्टर्स मौलाना आजाद से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च कर रहे हैं. इस मार्च में सफदरजंग से लेकर दिल्ली के तमाम बड़े अस्पतालों के डॉक्टर शामिल होंगे. वहीं, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर डॉक्टर्स को सुप्रीम कोर्ट जाने से रोका है. नीट पीजी काउंसलिंग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स पिछले 11 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












