
NDA सरकार से सर्वे में 52% भारतीय संतुष्ट, जानें- सबसे बड़ी उपलब्धि और विफलता किसे बताया
AajTak
इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया है. इसमें लोगों से पूछा गया कि NDA सरकार की बड़ी उपलब्धियां क्या रहीं, इस पर 17 फीसदी लोगों ने कहा- राममंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर. हालांकि 27 फीसदी लोग बेरोजगारी को NDA सरकार की बड़ी विफलता मानते हैं.
लोकसभा चुनाव को एक साल से ज्यादा समय हो गया है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के प्रदर्शन को लेकर लोग क्या सोच रहे हैं. सरकार के तौर पर एनडीए का प्रदर्शन कैसा है. अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाएं, तो लोगों का मिजाज क्या रहेगा. इसे भांपने के लिए इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया. सर्वे का सैंपल साइज 2 लाख 6 हजार 826 रखा गया. ये सर्वे 1 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 के बीच किया गया.
सर्वे में लोगों से पूछा गया कि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का प्रदर्शन कैसा रहा है? इस सवाल पर 34 फीसदी लोगों का कहना है बहुत अच्छा. जबकि 24 फीसदी लोगों का कहना है- अच्छा. 13 फीसदी लोगों का कहना है- खराब और 14 फीसदी लोग कहते हैं बहुत खराब.
सरकार के तौर पर एनडीए का प्रदर्शन कैसा रहा है? इस सवाल पर 52 फीसदी लोगों का कहना है संतुष्ट या बहुत संतुष्ट. जबकि 27 फीसदी लोगों का कहना है असंतुष्ट या बहुत असंतुष्ट.
NDA सरकार की बड़ी उपलब्धियां क्या रहीं? इस सवाल के जवाब में 17 फीसदी लोग राममंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं, जबकि 12 फीसदी लोग ऑपरेशन सिंदूर को, 10 फीसदी लोग बुनियादी ढांचे के विकास को एनडीए सरकार का बड़ा अचीवमेंट मानते हैं. 9 फीसदी लोग कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने, 7 फीसदी लोग कल्याणकारी योजनाओं को, जबकि 6 फीसदी लोग भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को ही बड़ी उपलब्धि मानते हैं.
NDA सरकार की बड़ी विफलताएं क्या हैं? इस सवाल पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं. 27 फीसदी लोगों ने कहा बेरोजगारी. 21 फीसदी लोगों ने कहा- मूल्य वृद्धि या मुद्रास्फीति. 7 फीसदी लोग आर्थिक विकास, 6 फीसदी लोग सांप्रदायिक हिंसा और अल्पसंख्यकों में भय और 5 फीसदी लोग महिला सुरक्षा को बड़ी विफलता मानते हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







