
Nawaz Sharif ने पहनी क लाख रुपए की Gucci की टोपी! Pakistan में बन गया चर्चा का विषय
AajTak
पाकिस्तान के लोगों का कहना है कि नवाज शरीफ ने Gucci कंपनी की जो टीपी पहनी है, उसकी बाजार में कीमत एक लाख पाकिस्तानी रुपए है. इसके साथ ही लोगों का कहना है किटोपी में जो धारियां बनी हुई हैं, वह इमरान खान की पाकिस्तान-तहरीक-ए- इंसाफ (PTI) के झंडे से काफी मिलती-जुलती हैं.
पाकिस्तान में नवाज शरीफ की टोपी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है. पाकिस्तान के लोगों का कहना है कि नवाज शरीफ ने Gucci कंपनी की जो टीपी पहनी है, उसकी बाजार में कीमत एक लाख पाकिस्तानी रुपए है. ऐसे में अब चर्चा शुरू हो गई है कि एक तरफ तो पाकिस्तान आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है और दूसरी तरफ नवाज शरीफ एक लाख रुपए की टोपी पहनकर घूम रहे हैं.
इतना ही नहीं नवाज शरीफ की टोपी पर कीमत के साथ-साथ एक और वजह से चर्चा हो रही है. दरअसल, पाकिस्तान के लोगों का कहना है कि टोपी में जो धारियां बनी हुई हैं, वह इमरान खान की पाकिस्तान-तहरीक-ए- इंसाफ (PTI) के झंडे से काफी मिलती-जुलती हैं. नवाज शरीफ ने हाल ही में इस टोपी को पहनकर पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में रैली की थी.
क्यों खफा हो गए पाकिस्तान के लोग
एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान के लोगों का कहना है कि उनका देश इन दिनों ईंधन, बिजली और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की आसमान छूती कीमतों के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहा है. विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक महामारी के बाद पाकिस्तान की रिकवरी आर्थिक असंतुलन के कारण रुक गई.
4 साल बाद लंदन से लौटे हैं नवाज
यह पहली बार नहीं है, जब पूर्व पाकिस्तानी पीएम इस तरह के विवाद में घिर गए हैं. 2023 में कथित तौर पर लंदन के महंगे हैरोड्स डिपार्टमेंट स्टोर में खरीदारी के दौरान नवाज का सामना एक पाकिस्तानी महिला से हो गया था. 2024 के आम चुनावों से पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ ने हाल ही में अपनी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया है. बता दें कि नवाज लंदन में चार साल तक निर्वासित रहने के बाद अक्टूबर 2023 में पाकिस्तान लौटे हैं.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







