Navjot Singh Sidhu Jail: सिद्धू को जेल, आजम खान को बेल....लालू यादव के 17 ठिकानों पर छापेमारी! देखें 3 बड़ी खबरें
AajTak
शुक्रवार का दिन किसीको जेल से रिहाई दिलाएगा तो किसीको जेल के दर्शन कराएगा. दरअसल थोड़ी देर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की जेल से रिहाई होगी. कल ही सारे पेपर जेल पहुंच गए. आज जेल खुलते ही रिहाई हो जाएगी। दूसरी तरफ रोड रेज मामले में सजा सुनाये जाने के बाद आज सिद्धू सरेंडर करेंगे वहीं CBI ने लालू यादव के 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. ये कार्रवाई रेल भर्ती घोटाले के सिलसिले में की जा रही है. इस वीडियो में देखें आज की 3 बड़ी खबरें.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












