
Naseeruddin Shah Medical Condition: इस बीमारी से परेशान नसीरुद्दीन शाह, बोले- कभी नहीं मिलता चैन
AajTak
नसीरुद्दीन ने कहा कि ये बीमारी उन्हें चैन से नहीं रहने देती है. एक यूटयूब चैनल से बातचीत में नसीरुद्दीन ने कहा- 'मैं onomatomania नाम की एक बीमारी से ग्रसित हूं. मैं मजाक नहीं कर रहा. ये एक मेडिकल कंडिशन है.
दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) 71 वर्ष की उम्र में भी प्रोफेशनल फ्रंट पर एक्टिव हैं. वे हल्के फुल्के रोल्स करते फिल्मों में नजर आ जाते हैं. लेकिन फिट दिखने वाले नसीरुद्दीन शाह क्या वाकई में भले-चंगे हैं? इसका जवाब है नहीं. एक्टर ने खुद उस बीमारी का नाम बताया है जिससे वे जूझ रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे 'onomatomania' नाम की एक मेडिकल परेशानी से जूझ रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












