
Nag Panchami 2024: नाग पंचमी आज, जानें शुभ योग, पूजन विधि और उपाय
AajTak
Nag Panchami 2024: नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन में मनाया जाता है. इस दिन मुख्य रूप से सांप या फिर नाग के देवता की पूजा-अर्चना की जाती है. नाग पंचमी के मौके पर लोग दिन भर व्रत रखते हैं और सांपों की पूजा करते हैं और उन्हें दूध पिलाते हैं. इस बार नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है.
Nag Panchami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है. इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है. नाग पंचमी को नागा पंचमी के नाम से भी जाना जाता है. नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा-आराधना के साथ उनके गले की शोभा बढ़ाने वाले नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना होती है.
नाग पंचमी नागों या नाग देवता की पूजा के लिए समर्पित है. इस दिन नाग देवता का सम्मान करने के लिए विभिन्न अनुष्ठान किए जाते हैं. माना जाता है कि ये भक्तों को सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करते हैं. कई क्षेत्रों में, जीवित कोबरा या नाग की भी पूजा की जाती है और उन्हें दूध चढ़ाया जाता है. पूजा के दौरान भक्त विशेष मंत्र का उच्चारण करते हैं. नाग पंचमी में पूजा मंत्र का विशेष महत्व है क्योंकि इसका जाप नाग देवता से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है.
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त (Nag Panchami 2024 Shubh Muhurat)
नाग पंचमी की तिथि की शुरुआत 9 अगस्त यानी आज रात 12 बजकर 36 मिनट पर हो चुकी है और पंचमी तिथि का समापन 10 अगस्त यानी कल रात में 3 बजकर 14 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, इस बार नाग पंचमी 9 अगस्त यानी आज ही मनाई जा रही है. नाग पंचमी का पूजन मुहूर्त आज सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, करीब 2 घंटे 40 मिनट ये मुहूर्त है. इसमें आप पूजन कर सकते हैं.
नाग पंचमी शुभ योग (Nag Panchami 2024 Shubh Yog)
इस बार नाग पंचमी बहुत ही खास मानी जा रही है. दरअसल, इस दिन सिद्धि योग और रवि योग का महासंयोग बन रहा है. सिद्धि योग 8 अगस्त को दोपहर में 12 बजकर 39 मिनट से लेकर 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा रवि योग पूरे दिन रहेगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












