
MVA की कलह में उद्धव ठाकरे ज्यादा दोषी हैं या कांग्रेस, किसे बाहर जाना चाहिये? | Opinion
AajTak
महाविकास आघाड़ी और महायुति में झगड़े का लेवल तो करीब करीब एक जैसा ही हो गया है. लेकिन, उद्धव ठाकरे के समर्थकों और कांग्रेस नेताओं के बीच टकराव तेजी से बढ़ रहा है. क्या ये टकराव गठबंधन के टूटने तक जा सकता है?
MVA यानी महाविकास आघाड़ी में कलह तो तब भी रहती थी, जब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हुआ करते थे. कलह तब भी मची हुई थी, जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर उद्धव ठाकरे दावेदारी पेश कर रहे थे - और कलह अब भी मची हुई है, जब उद्धव ठाकरे सहित MVA के सारे ही सहयोगी बुरी तरह चुनाव हार चुके हैं.
पहले हो रही कलह, और अब हो रही कलह में एक बुनियादी फर्क ये है कि पहले कलह के बावजूद सारे घटक दल उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के बीच एक दूसरे का साथ छोड़ने जैसी बातें नहीं होती थीं, जैसा चुनाव के दौरान महायुति में अजित पवार के तेवर और उस पर देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया में देखने को मिल रहा था.
असल में, लोकसभा चुनाव तक तीनो ही दलों के नेताओं के मन में डर था. कांग्रेस का डर अलग तरीके का था. उद्धव ठाकरे और शरद पवार के मन में अलग तरीके का डर था. उद्धव ठाकरे और शरद पवार दोनो ही एक ही कैटेगरी के पीड़ित थे, दोनो ही अपनी अपनी पार्टी अपने ही लोगों के हाथों गवां चुके थे. जो व्यवहार एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के साथ किया था, ठीक वैसा ही बर्ताव अजित पवार का शरद पवार के साथ था. कांग्रेस का डर अलग था, क्योंकि वो तो पहले तीसरे नंबर की पार्टी हुआ करती थी.
लोकसभा चुनाव के नतीजों ने पूरा सीन बदल दिया, क्योंकि लोकसभा चुनाव के नतीजे खोई हुई ताकत के लौटने जैसा था. लेकिन, ये सब अस्थाई भाव होता है, ये बात किसी को याद नहीं रही. मिलकर जीत सुनिश्चित करने के बजाय सब के सब अपना अपना मुख्यमंत्री और मंत्रालय तय करने लगे थे - और ये सारी बातें धीरे धीरे अब सामने आने लगी हैं.
महाविकास आघाड़ी में स्थिति तनावपूर्ण और नियंत्रण के बाहर लग रही है
एनसीपी नेता अजित पवार तो चुनाव नतीजे आने से पहले ही बता दिये थे कि महाराष्ट्र में सिर्फ सत्ता हासिल करने की होड़ है, और यही वजह है कि विचारधारा का कोई मतलब नहीं रह गया है. ये बात अजित पवार ने तब कही थी जब वो दिल्ली की अडानी वाली मीटिंग का एक इंटरव्यू में जिक्र कर रहे थे, जिसमें शरद पवार और अमित शाह के भी शामिल होने का दावा किया गया था.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






